सिविल अस्पताल स्टाफ के साथ ना हो सौतेली मां जैसा व्यवहार : राकेश शर्मा

0
131

अमृतसर 11 सितंबर ( राजिंदर धानिक) : सिविल सर्जन दफ्तर के अधीन चलते सिविल अस्पताल में करीब 22 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं लेकिन अस्पताल की सेहत सेवाएं पहले की तरह ही जारी रखी गई थी लेकिन सिविल सर्जन सहित एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने उपरांत सिविल सर्जन दफ्तर 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है । अब सिविल सर्जन दफ्तर 11 12 और 13 सितंबर तक बंद रहेगा। आनन फानन सिविल सर्जन दफ्तर के 123 अधिकारियों व कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट भी कर दिया गया जिनमें से 122 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई है जबकि कोरोना के पूरे लक्षण सामने आने पर करीब 4 से 5 दिन लग जाते हैं।
उधर इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन हेल्थ विभाग के चेयरमैन डॉ राकेश शर्मा ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने पर सिविल सर्जन दफ्तर 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया जबकि सिविल अस्पताल में 22 अधिकारी कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के उपरांत भी लगातार सेवाएं जारी रखी गई हैं। एस एम ओ डॉक्टर अरुण शर्मा भी कोरोना महामारी के चलते मृत्यु का शिकार हो गए थे सिविल अस्पताल के डॉक्टर अधिकारी कर्मचारी के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार ना करते हर तरह का पूरा ख्याल रखा जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY