‘आप’ द्वारा वरुण राणा हलका पश्चिमी और रविन्द्र डावर केंद्रीय के यूथ उपाध्यक्ष नियुक्त

0
95
आम आदमी पार्टी की तरफ से नव नियुक्त किए गए सदस्यों की तस्वीरें।

अमृतसर, 3 जुलाई (पवित्रजोत): आम आदमी पार्टी की तरफ से अपनी, सरगर्मियां दोबारा शुरू करते हुए अपने युवा संगठन को मज़बूत करते हुए हलका पश्चिमी से वरुण राणा और हलका केंद्रीय से रविन्द्र डावर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष वेद प्रकाश बबलू ने कहा कि आम आदमी पार्टी युवा विंग हर तरह से लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी युवा विंग की तरफ से लगभग सभी वार्डों में युवा विंग के वार्ड इंचार्ज नियुक्त किये गए हैं। आज हलका पश्चिमी से लम्बे समय से पार्टी के लिए मीडिया इंचार्ज की ज़िम्मेदारी तनदेही के साथ निभाने वाले वरुण राणा को हलका उपाध्यक्ष और युवा नेता रविन्द्र डावर को केंद्रीय से नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर वरुण राणा और रविन्द्र डावर ने कहा कि यह नई ज़िम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे और वह इसलिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हैं।
इस अवसर पर युवा नेताओं को अध्यक्ष रजिन्दर पलाह और युवा अध्यक्ष वेद प्रकाश बबलू की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके युवा विंग के उपाध्यक्ष भगवंत सिंह, सुनील स्वामी सीनियर नेता सन्दीप शर्मा, हरीश बब्बर, मुखविन्दर सिंह विर्दी, अरविन्दर सिंह, मैडम दीपिका, प्रिंतपाल सिंह, रघू राज आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY