चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था संभाल पाने में नाकामी के लिए कैप्टन तुरंत इस्तीफा दें – प्रो. बलजिंदर कौर

0
48

 

अमृतसर, 15 फरवरी (राजिंदर धानिक) : निकाय चुनाव के दौरान पंजाब में हुए हिंसा और आप कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर आम आदमी पार्टी ने खेद प्रकट किया। सोमवार को पार्टी के विधायक बलजिंदर कौर ने हिंसा में घायल हुए आप नेता लालजीत सिंह भुल्लर से उनके निवास पर मुलाकात के दौरान कहा कि 14 फरवरी को मतदान के दिन पट्टी में कांग्रेस के गुंडों ने मतदान केंद्रों के पास हिंसा कर,तोडफ़ोड़ कर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की। कांग्रेस के गुंडों ने हथियारों के साथ मतदान केंद्रों में प्रवेश किया और वोट डालने आए मतदाताओं को मतदान केन्द्र से बाहर निकालने की कोशिश की। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में आप के एक कार्यकर्ता मनवीर सिंह को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक आप नेता लालजीत भुल्लर, जिन्होंने कांग्रेस के गुंडों के गुंडई का प्रतिकार किया था, उनकी पुलिस ने बेरहमीपूर्वक पिटाई की और जबर्दस्ती हिरासत में लिया। उन्हें मतदान समाप्त होने तक रिहा नहीं किया गया था। पुलिस ने ऐसा कांग्रेस के गुंडों द्वारा मतदान केन्द्रों पर कब्जा करवाने के उद्देश्य से किया।

आप विधायक सोमवार को चुनाव के दौरान कांग्रेस के गुंडो द्वारा की गई गोलीबारी में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हुए आप कार्यकर्ता मनवीर सिंह और अन्य आप कार्यकर्ताओं से अमृतसर के अस्पताल मिलने पहूंचे। अस्पताल में उन्होंने मनवीर सिंह और अन्य घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें पार्टी द्वारा हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने सवालिए लहजे में कहा, क्या यही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का लोकतंत्र है? क्या यही वह लोकतंत्र है जिसे आपको पंजाब के लोगों द्वारा सुरक्षित रखने का जिम्मा दिया गया था?  आपने अपने गुंडों द्वारा उन लोगों के अधिकारों पर  हमला करवाया जिन्होंने आप पर भरोसा करके सत्ता सौंपा था। उनहोंने कहा कि कांग्रेस के गुंडों ने इस मकसद से पूरे रा’य में हिंसा कर लोगों में दहशत का माहौल फैलाया ताकि मतदाता डर के मारे वोट करने के लिए अपने घरों से बाहर न निकले। रा’य के गृह मंत्री के रुप में यह कैप्टन अमरिंदर सिंह की जिम्मेवारी थी कि हिंसा की घटना को रोके ताकि लोग भयमुक्त होकर मतदान कर सके। लेकिन कैप्टन रा’य की कानून व्यवस्था बनाए रखने में बुरी तरह विफल रहे और गुंडागर्दी की घटनाओं को रोक पाने में नाकाम रहे। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पंजाब के लोगों का भरोसा खो दिया है, वे जनता की कुर्सी पर बैठने लायक नहीं है। अब उन्हें हिंसा की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री के पद से तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग कैप्टन सरकार की गुंडागर्दी से तंग आ चुके हैं। 2022 में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रही है। सत्ता में आने के बाद हम इन गुंडों को गिरफ्तार कर उनकी असली जगह जेल में भेजेंगे। इस मौके पर उनके साथ आप पंजाब के संयुक्त सचिव बलजीत सिंह खैहरा, अशोक तलवार, तरणतारन जिला प्रधान गुरविंदर सिंह, अमृतसर के शहरी प्रधान परमिंदर सिंह सेठी,  पार्टी नेता कुलदीप धालीवाल, रंजीत सिंह चीमा, गुरदेव सिंह लक्खा, दिलबाग सिंह फौजी, रंजीत कोटदाता, जगजीत बुर्ज, विरसा सिंह, सुखदेव सिंह, फुला सिंह, जैमल सिंह और अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY