श्रधेय अटल जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजली I

0
46

सर्वदलीय मान्यता के एक-दलीय नेता थे अटल जी : प्रभात झा

अटल जी द्वारा देखा गया “नए भारत उदय का सपना” आज मोदी कर रहे हैं साकार : झा
अटल जी की उत्कृष्ट सेवा और राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों को देश हमेशा याद रखेगा : अश्वनी शर्मा

 

अमृतसर 15 अगस्त (राजिंदर धानिक) –  अजातशत्रु’, उदार लोकतांत्रिक मूल्यों के वाहक, राष्ट्रवादी कवि, कुशल प्रशासक और पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपाई जी को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया I इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी प्रभात झा विशेष रूप से शामिल हुए I इस अवसर पर संगठन मंत्री दिनेश कुमार, महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, मलविंदर सिंह कंग ने भी अटल जी को अपने-अपने सम्बोधन में श्रद्धासुमन अर्पित किए I

प्रभात झा ने इस अवसर पर अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि सबसे पहले मैं भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहाकि अटल जी ने कार्यकर्ताओं का गढ़ा, निर्माण किया और इस कारण वो पूजनीय हैं I उनका कोई विरोधी नहीं था I सर्वदलीय मान्यता के एक-दलीय नेता थे अटल जी, जिनके विचार कभी टूटे नहीं थे I प्रभात झा ने कहाकि अटल जी देखे गए “नए भारत उदय के सपने” को आज प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी साकार कर रहे हैं I

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर भारत रत्न अटल जी अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहाकि ये देश स्वर्गीय अटल जी की के योगदान को कभी नहीं भुला सकता I भारत हमेशा उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवा और राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों के लिए याद रखेगा I उन्होंने कहाकि भारत को परमाणु शक्ति बनाने का श्रेय अटल जी को जाता है I अटल जी ऐसे महापुरुष थे, जिन्हें पक्ष ही नहीं अपितु विपक्ष भी अपने शीर्ष नेता के रूप में देखता व सम्मान देता था I उन्होंने कहाकि अटल जी की मानना थी कि भारत की धरती एक टुकड़ा मात्र नहीं है, बल्कि यह जीता-जगता राष्ट्र-पुरुष है, यह धरती वंदन और अर्पण की धरती है और यह अटल बिहारी वाजपाई की धरती है I भारत का कण-कण हमारे लिए मंदिर में विराजित भगवान की तरह पूजनीय है I देश में अस्थिरता के दौर में उन्होंने सब को साथ लेकर चलने का रास्ता दिखाया I आज हमें उनके दर्शाए मार्ग को अपने जीवन में उतार कर देश को आगे बढ़ाने में मोदी जी का सहयोग करना होगा ताकि भारत विश्व-शक्ति और विश्व-गुरु बन सके I

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY